फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से एक महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय महिला और निघासन में एक 18 वर्षीय युवक की बुखार से मौत हो गई। उधर, बच्चा वार्ड भी भर गया है। जबकि, आईसीयू में हाईग्रेड फीवर पीड़ित पांच बच्चों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल के हर वार्ड में बेड फुल हैं। डेंगू वार्ड में 14 मरीज भर्ती हैं। जिसमें दो मलेरिया संक्रमित हैं। इसी तरह 28 बेड के बच्चा वार्ड में 27 बच्चे भर्ती हैं, जो बुखार की चपेट में हैं। वहीं 10 बेड के आईसीयू वार्ड में हाईग्रेड फीवर से ग्रसित पांच बच्चों का इलाज चल रहा है।


दो दिन से आ रहा था बुखारनिघासन। सीएचसी क्षेत्र के गांव बस्तीपुरवा निवासी मुन्ना भार्गव ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्र करन को दो दिन पहले बुखार आया था। वह रेतिया में खेती किसानी का काम करता है। तबीयत ठीक न होने पर मंगलवार को गांव बस्तीपुरवा लेकर आ गए। बुधवार को सीएचसी लेकर गए, लेकिन वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान वहां पर उसकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में शिविर लगवाया जाएगा, जिससे बुखार के साथ अन्य रोगियों को जांच और इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर रोजाना दो सौ से अधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें