फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में समाए नया पिंड गांव के दो घर

विज्ञापन
सड़क किनारे रखा बिजुआ क्षेत्र के नयागांव पी​ड़ितों का सामान   संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी में बिजुआ का नयापुरवा गांव समाने के बाद अब तिकुनिया में मोहाना नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नया पिंड गांव के दो घर नदी में समा गए, कई अन्य कटान की जद में हैं। हालात देख ग्रामीणों ने पाई-पाई जोड़कर बनाए अपने आशियाने खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए हैं। जरूरी सामान लेकर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा नया पिंड का वजूद खतरे में है। गांव की राजो पुत्री करतार सिंह का घर कट गया है। रुक्मी बाई पुत्री करतार सिंह का घर आधे से अधिक कट गया है। गुरमीत सिंह, चरण सिंह, मंगत सिंह और मलकीत सिंह के घर नदी के निशाने पर हैं। नदी किसी भी समय इन घरों को काट सकती है।
विज्ञापन

नया पिंड गांव में कुल 84 घर हैं। सभी घरों के लोग घरों से सामान निकाल कर गुरुद्वारा और रिश्तेदारों के यहां रख चुके हैं। अपनी आंखों के सामने घर नदी में समाते देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसडीएम निघासन राजीव निगम ने बताया कि विकल्प के तौर पर गुरुद्वारे में खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है।
लेखपाल संजय और कोमल को खैरेटिया में तैनात कर दिया है। सभी कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टों का आवंटन कर दिया गया है। जिनके घर कटे हैं, उन्हें आवास भी दिया जाएगा।

सड़कों के किनारे गुजर कर रहे नयापुरवा के कटान पीड़ित
बिजुआ। नयापुरवा गांव कटने से बेघर हुए ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीड़ित इधर-उधर सड़कों के किनारे अपने परिवारों के साथ पड़े हैं। कुछ कटान पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजारा करने के लिए मजबूर हैं।
बच्चों के पास कपड़े नहीं है। खाने-पीने की भी समस्या है। अधिकतर कटान पीड़ित बंधे के ऊपर शरण लिए हैं। नयापुरवा के रामअवतार यादव ने बताया कि उनकी कृषि योग्य 10 एकड़ जमीन कट गई है। मकान भी कट गया है। वह अपना सामान लेकर लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित जहानपुर गांव के पास सड़क पर गुजर कर रहे हैं। ट्रॉलियों पर छप्पर और गृहस्थी का सामान लदा है।
लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि जिन 12 लोगों के मकान कटे हैं, उनकी सूची बनाकर तहसील में दे दी गई है। इन पीड़ितों को दो-तीन दिन में मुआवजा मिल जाएगा। इनके बसने के लिए रहीम नगर में जगह दी गई है। दूर होने की वजह से ग्रामीण यहां बसने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सड़क किनारे रखा बिजुआ क्षेत्र के नयागांव पीड़ितों का सामान   संवाद

सड़क किनारे रखा बिजुआ क्षेत्र के नयागांव पीड़ितों का सामान   संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें