ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने 18 दिन पहले छह प्रेमी युवकों के साथ भागीं एक गांव निवासी दो सगी बहनों को एक स्थान से बरामद कर उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि एक गांव निवासी 17 वर्षीय और 16 वर्षीय दो सगी बहनों को छह प्रेमी युवक अभिलेश निवासी सोहरैय्या, अनूप निवासी वनभल्लिया थाना गोला, मोहित, अंकुश, नैमिष निवासी ममरी और गोलू निवासी गौरिया देहात थाना हैदराबाद 13 अप्रैल की रात कहीं ले गए थे। किशोरियों के पिता ने सभी छह युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि दोनों किशोरियों को एक स्थान से बरामद कर परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी लड़कियों का मजिस्ट्रेट की बयान कराने के बाद बयान के आधार पर की जाएगी। संवाद