फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हादसों में दो बच्चियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुऱ/खमरिया। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। पहली घटना ई-रिक्शा के पलटने से हुई, जबकि दूसरी घटना में एक ट्रैक्टर में लगे हैरो से टकराने के बाद घायल बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

संसारपुर निवासी फसीहा परवीन (35) पत्नी सरफराज उर्फ कल्लू अपने तीन बच्चों रसिका खातून (6), अफसीन (4), अबूबकर (18 माह) के साथ मायके सहरुआ रोशननगर जा रही थी। गोला-खुटार नेशनल हाईवे पर जय गुरुदेव आश्रम के निकट ई-रिक्शा का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया, जिससे अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर उनकी चार साल की पुत्री अफसीन गंभीर घायल हो गई।
संसारपुर पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने अफसीन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सरफराज अपने परिवार सहित पानीपत में रहकर वहां मजदूरी करता है। एक सप्ताह पूर्व उनकी मां हाजरा खातून 62 की मृत्यु हो गई थी, तभी सब लोग यहां आए थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना खमरिया क्षेत्र में हुई। ग्राम सभा लालपुर निवासी राममूर्ति अपनी पुत्री शिवांशी (6) के साथ खमरिया जा रहे थे कि तमोलीपुरवा के पास संतोषी माता मंदिर के सामने राममूर्ति की साइकिल ट्रैक्टर में लगे हेरो से टकरा गई। इससे शिवांशी के सिर में चोट लग गई। शिवांशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखीमपुर ले जाते समय शिवांशी की मौत हो गई। थाना खमरिया उपनिरीक्षक सुनील अवस्थी ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें