फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खंजननगर गांव की दो छात्राओं का स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन

Thu, 03 Jul 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काॅलेज में चयन के बाद बच्चियों को सम्मानित करते अध्यापक सलीम अहमद। संवाद
विज्ञापन
मितौली। क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खंजननगर की दो छात्राओं का चयन गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है। तीन छात्राओं का प्रतीक्षा सूची में है। इससे पहले भी इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा पहले चयनित हुई थी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सलीम अहमद ने बताया कि कक्षा पांच की छात्रा सरिता देवी पुत्री प्रदीप कुमार व पूजा देवी पुत्री सुनील कुमार पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अधिक रुचि रखती हैं। दोनों ने अपने खेल कौशल को विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर, विकास खंड स्तर, जनपद स्तर की खेलकूद में हिस्सा लेकर साबित किया, जिसमें अधिकतर दोनों प्रथम स्थान पर रहीं।
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कॉलेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित परीक्षाओं में बालिकाओं ने दो चरण में हिस्सा लिया था, जिसमें दोनों ने बेहतर प्रदर्शन कर कामयाबी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता के पिता प्रदीप मजदूरी करते हैं। पूजा देवी के पिता की मृत्यु हो चुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें