फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईआईटी कानपुर से जुड़े विज्ञान कार्यक्रम में लखीमपुर की दो छात्राओं का चयन

Wed, 04 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विज्ञान के क्षेत्र में जिले की बेटियों को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिला है। आईआईटी कानपुर से जुड़े विज्ञान संवर्धन और शोध उन्मुखीकरण (ओआरईआई) कार्यक्रम के लिए लखीमपुर की दो छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लखीमपुर की माही रस्तोगी (92%) और अंशिका मिश्रा (87%) इस कार्यक्रम के लिए चयनित हुई हैं। दोनों छात्राएं अब जिला व राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में भाग लेंगी।
चयन कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की उन छात्राओं में से किया गया है, जिन्होंने हाईस्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा में विज्ञान विषय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चयनित छात्राओं को मार्च से मई के बीच आईआईटी कानपुर में पांच दिन के आवासीय वैज्ञानिक शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे प्रयोग, मॉडल निर्माण और छोटे वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें