फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो किसानों पर मिल अफसरों से गाली-गलाैज का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर के सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने दो किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन पर तीन कांटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर तौल बंद कराने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र ने बताया कि नौ नवंबर को शाम पांच बजे बहादुर नगर के कृषक देवेश सिंह और ढखिया बढ़गूजर के कृषक पंकज सिंह और मुन्नी सिंह पत्नी जगत पाल सिंह की पर्चियां ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से तुलने आई थीं।
ट्रैक्टर-ट्राॅलियां तुलने के बाद अनलोड हो गईं। इसके बाद देवेश सिंह और मुन्नी देवी की ट्रैक्टर-ट्राॅलियां कांटा संख्या एक, दो और तीन पर खड़ी कर तौल बंद करवा दी गई।
विज्ञापन

चीनी मिल अधिकारियों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इससे मिल में अफरा-तफरी मच गई और मिल को आर्थिक क्षति हुई। मिल सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने देवेश और मुन्नी देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें