फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दफ्तर में पार्टी करने में दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ कार्यालय में बर्थडे पार्टी के मामले की जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए। जांच टीम ने रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। जिसके बाद एआरटीओ ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई होने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के रूप में तैनात कर्मचारी अंशुमान अपने बर्थडे की पार्टी मना रहे थे। सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कार्यक्रम मना होने के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर केक काटा गया। कमरे को गुब्बारों से सजाया गया था। इतना ही नहीं बर्थडे पर बतौर उपहार शराब की बोतल भी सौंपी गई। पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग तमाम तरह की बातें करते हुए दिखाई दे रहे है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एआरटीओ प्रशासन आलोक सिंह गोपनीय जांच कराई थी। बताया जाता है कि लखनऊ से आई टीम ने जांच की और जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए। इस पर एआरटीओ आलोक सिंह ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें