गन्ना भरी ट्राॅली से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगाें की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
गोला-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार की रात कालीचरनपुर गांव के निकट गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से गोला की ओर से जा रही कार टकरा गई। इससे कार में सवार भदेड गांव निवासी 24 वर्षीय अनिकेत भार्गव की मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार मृतक के पिता 52 वर्षीय दिनेश कुमार तथा 45 वर्षीय राज क्रांति, 35 वर्षीय पंकज, 44 वर्षीय मुनेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गोल सीएचसी में भर्ती कराया है।
दूसरी घटना सिकंदराबाद मार्ग पर हुई। इसमें सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।