फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुर्तिहा गोशाला में दो गायों की मौत, दो अन्य बीमार

Mon, 08 Jul 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। मुर्तिहा गोशाला में बरसात शुरू होते ही दो गायों की मौत हो गई, जबकि दो गाय बीमार हैं। बीडीओ की फटकार के बाद पशु चिकित्सक बीमार गोवंशों का इलाज करने गोशाला पहुंचे।
विज्ञापन

ब्लाक की मूर्तिहा ग्राम पंचायत की गौशाला में 126 गोवंश हैं। अधिक बरसात के कारण यार्ड में पानी भरा हुआ है। मेवालाल, मनोहर आदि ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही से पशुओं को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है, जबकि जंगल के बाहर तीन एकड़ जमीन चारा बोने के लिए छोड़ी गई है। शनिवार को दो गायें मर गई थीं, दो गाय बीमार हैं। आरोप है कि वहां डाॅक्टर दो माह से देखने भी नहीं गए हैं। सचिव भी नहीं जाते हैं। सचिव आशीष वर्मा ने बताया कि कई ग्राम पंचायत का चार्ज है, फिर भी समय निकाल कर जाता हूं। बीडीओ जयेश कुमार ने बताया कि गायें बीमारी के चलते मरी थीं। डाॅक्टर को फटकार लगाई है। प्रतिदिन गोशाला जाकर गाय का इलाज करने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें