फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
ईसानगर में पुत्र की मौत पर रोते बिलखते परीवारीजन - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। पशुओं को चराने गए दो चचेरे भाइयों की शारदा नदी से निकले गहरे नाले में डूबकर मौत हो गई। इससे दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने दोनों शव बरामद कर लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चौंरा निवासी तेजपाल गौतम (22) पुत्र मिश्रीलाल व इंद्रेश (18) पुत्र सोबरन गौतम दोनों सगे चचेरे भाई हैं। लावारिस जानवरों से अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। शारदा नदी से निकले नाले में भरे पानी को पार करने लगे। इस बीच दोनों गहरे पानी में जाने से डूब गए। जिसकी जानकारी किसी तरह से आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों को हुई। उनके शोर मचाने पर मौके पर तमाम ग्रामीण और परिवार के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर पानी से बाहर निकाले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों पोस्टमार्टम को भेजे हैं। अचानक हुई घटना के बाद चौरा सहित नाले के किनारे पर बसे गांवों में अफरातफरी का माहौल है। वहीं चचेरे भाइयों की मौत के बाद दोनों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें