फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जोड़ों ने सात फेरों साथ  की जिंदगी की नई शुरुआत

Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जायसवाल कलवार समाज का सामाजिक विवाह संपन्न
विज्ञापन

जायसवाल कलवार समाज की ओर से सामाजिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से कराया गया, जिसमें दो जोड़ों ने सात फेरों के साथ जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की। सामूहिक विवाह की तर्ज पर हुए इस विवाह कार्यक्रम में लखनऊ, सीतापुर, गोला, कोयंबटूर, दिल्ली, गोंडा, बहराइच, बरेली, बिहार से आए समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। 
विज्ञापन

सामाजिक विवाह की तैयारियां और रस्म रिवाज कृष्णा मैरिज हाल में किया गया। लखनऊ जायसवाल समाज के अध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह बहुत ही अच्छा कदम है। समाज को इस दिशा में कदम और तेज करने की जरूरत है, जिससे कुरीतियों पर अंकुश लग सकेगा। वहीं नए स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद युवक-युवतियों का परिचय कराया गया, जिसमें लखीमपुर के शैलेंद्र जायसवाल एवं सीतापुर की शालिनी जायसवाल और तंबौर (सीतापुर) के मनीष जायसवाल एवं बरारी (लखीमपुर) की रूबी जायसवाल की जोड़ी बनी। इसके बाद दोनों जोड़ों का रस्म-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। संयोजक मनोज जायसवाल समेत समाज के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों के कुशल मंगलजीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा अनुपमा जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन अशोक कुमार गुप्ता, मंत्री रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार जायसवाल, नवयुवक समाज के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री अखिलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, कानपुर से कपिल जायसवाल, महिला समाज की रेखा जायसवाल, राखी जायसवाल, अनिता जायसवाल, रश्मि जायसवाल, प्रियंका, प्रीति, नवीन, राजकुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, रितेश जायसवाल, एमके गुप्ता, दिलीप जायसवाल, राजीव जायसवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें