फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीओ बदले, दो को मिली नई तैनाती

Thu, 13 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
सीओ धौरहरा निर्मल कुमार विष्ट को बदायूं जिला रिलीव हो जाने के बाद एसपी ने दो सीओ का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। इसके अलावा दूसरे जिले से आए दोनों सीओ को सर्किल क्षेत्र में तैनाती की है। उधर सीओ निघासन में स्थानांतरण के बाद से किसी सीओ की तैनाती नहीं हुई है।  एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि सीओ मोहम्मदी एलडी भारती को सीओ मितौली बनाया गया है। सीओ मितौली निष्ठा उपाध्याय अब सीओ धौरहरा होंगी। नवागत सीओ विजय आनंद को सीओ मोहम्मदी और रविंद्र वर्मा को सीओ पलिया बनाया गया है। सीओ निघासन प्रीती त्रिपाठी का बनारस तबादला हो जाने के कारण दो दिन पहले उन्हें जिले से रिलीव कर दिया गया, लेकिन अतिरिक्त सीओ ने होने के कारण निघासन में किसी सीओ की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें