नहर में डूबनें की आशंका से बच्चों को तलाश करती पीएसी की टीम
डूबने की आशंका से नहर में चला रेस्क्यू ऑपरेशन
विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के मझरा रामदास अटकोना निवासी दो नाबालिग बच्चे सोमवार से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। नहर में डूबने की आशंका से पुलिस और गांव के लोग नहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मंगलवार को एसपी गणेश साहा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गंगाराम पासी निवासी मजरा मझरा रामदास, ग्राम अटकोहना के दो बच्चे गणेश (10) और गीता (5) सोमवार की शाम तीन बजे घर से खाना खाकर निकले थे। आखिरी बार तीन-चार बजे के बीच घर से नहर की ओर 200 मीटर दूर एक नींव भरे प्लॉट पर खेलते हुए देखे गए थे, उसके बाद से लापता हैं। सूचना पर खीरी पुलिस हरकत में आई और तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बच्चों के गुम होने की सूचना पर सीतापुर से पीएसी की गोताखोर टीम बुलाकर नहर में तलाश शुरू करा दी है। इसके अलावा गांव के आसपास पुलिस की टीम तलाश में जुटी है। विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को ढूंढने में कोई लापरवाही न बरतने को कहा।