फरधान। देर शाम लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर अंदापुर गांव के सामने किसी वाहन से मोटर साइकिल सवार दो सगे भाइयों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। दोनों सगे भाई नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के रहने वाले हैं।
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी दयाराम के पुत्र सोमिल 20 और अरविंद 30 देर शाम बजे अपनी बाइक से टहलने निकले थे। इसी दौरान लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर किसी वाहन से मोटर साइकिल टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक भाई उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि दूसरे के ऊपर से वाहन निकला गया जिससे उसका चेहरा ही गायब हो गया।
टक्कर होने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। बताते हैं कि कुछ देर अरविन्द कुमार सड़क पर पड़ा रहा चेहरा न दिखने की वजह से पहचान नहीं हो सकी। आधा घंटा बाद जब आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, तब बाइक और कपड़े देखकर शिनाख्त हो सकी।
अरविंद के परिजन जब मौके पर आए तो पता चला इनके साथ सोमिल भी था। तलाश करने पर सोमिल सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने आनन फानन में सोमिल को जिला अस्पताल के लिए भेजा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना से नाराज परिजन सड़क जामकर हंगामा करने लगे। काफ़ी देर समझाने के बाद परिजन मान गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों सगे की मौत हो गई है। परिजनों की सहमति से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चला है। तलाश जारी है।