फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आपस में भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मैगजगंज के ग्राम रहजनिया के हैमरखेड़ा गांव के समीप सोमवार देर शाम दो बाइकें भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक फर्रुखाबाद जनपद का रहने वाला था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांधीनगर किलमापुर निवासी नीतेश कुमार (24) पुत्र राजवीर सिंह सोमवार देर शाम बाइक से अपने रिश्तेदार रवि सिंह पुत्र बबलू सिंह, मैगलगंज के पाल्हापुर गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि बाइक रहजनियां गांव के पास हैरमखेड़ा गांव निवासी दिनेश की बाइक से टकरा गई। दिनेश की बाइक पर एक और युवक बैठा था।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए पसगवां सीएचसी भेजा था। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय नीतेश सिंह की मौत हो गई। वहीं रवि सिंह व दिनेश का उपचार लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें