लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में भीरा-पलिया हाईवे पर ठाकुर ढाबा के पास शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक बाइक पर अनिल कुमार अपने आठ वर्षीय पुत्र रवि के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उधर, दौलतापुर की तरफ से मोनू पुत्र रामस्वरूप 22 वर्ष व अनिल कुमार 30 वर्ष आ रहे थे। ठाकुर ढाबा के पास हाईवे पर दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।