फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: लखीमपुर की चुनावी सभा में सीएम योगी के एजेंडे में रहा विकास, लक्ष्य शहर की सरकार

Sat, 29 Apr 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सीएम योगी ने विकास के खाके में पलिया को आगे रखा। इको टूरिज्म और हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने की बात कह उन्होंने खूब तालिया बटोरीं। अपना भाषण विकास पर केंद्रित रखकर पूरे जिले को साधने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर नगर पालिका के चुनाव में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री के बाद भितरघात की आशंका से जूझ रही भाजपा को उम्मीद की नई किरण मिल गई है। सीएम योगी ने तिकुनिया हिंसा का जिक्र किए बिना विधानसभा चुनाव में आठों सीट की बात की, जिसे भाजपा संजीवनी मान रही है। मुख्यमंत्री ने अपना भाषण विकास पर केंद्रित रखते हुए पूरे जिले को साधा। 

विज्ञापन


लखीमपुर के जीआईसी ग्राउंड पर सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह समेत जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों का मंच से एलान कर उनके लिए वोट मांगे। तिकुनिया हिंसा का जिक्र किए बिना ही इशारों में कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान तमाम किंवदंती थी कि चुनाव में भाजपा का बुरा हश्र होगा, लेकिन जनता ने आठ की आठों सीट भाजपा को दे दीं। 

सीएम ने कहा कि इस बार भी खीरी की जनता से यही उम्मीद है कि वह भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश और देश की सरकार में एक इंजन और जोड़कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। हालांकि भाजपा को भितरघात की आशंका है। त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को अपनों से ही सबसे ज्यादा चुनौती मिल रही है। जबकि, भाजपा की बागी प्रत्याशी की वजह से निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं का अलग अलग खेमे में बंटना भी मुश्किल बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

सीएम योगी की सभा में छाया रहा पलिया

सीएम ने विकास के खाके में पलिया को आगे रखा। इको टूरिज्म और हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने की बात कह उन्होंने खूब तालिया बटोरीं। मंच से उन्होंने पलिया के विकास को लेकर विधायक रोमी साहनी समेत मंजू त्यागी व विनोद शंकर अवस्थी की तारीफ की। 

पलिया विधायक रोमी साहनी की शिकायत पर सीएम योगी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के पेंच कसे। पलिया विधायक ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के कनेक्शन काट रहे हैं, इसकी शिकायत की थी। इस पर सीएम ने अफसरों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

भीड़ कम रहना बना चर्चा का विषय

सीएम की सभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को जिस अपार भीड़ का इंतजार था, वह फिलहाल फीकी रही। सीएम की सभा में जीआईसी ग्राउंड का ज्यादातर हिस्सा खाली रह जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते हैं कि स्थानीय वोटर कम पहुंचे, जबकि भाजपा संगठन से जुड़े निचले स्तर के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक की सभा में मौजूदगी रही। हालांकि, भाजपा पदाधिकारी उम्मीद के मुताबिक भीड़ न जुटने को मौसम के बिगड़े मिजाज को वजह बता रही है।
विज्ञापन

भाजपा उत्साहित, विपक्ष तय कर रहा रणनीति

सीएम योगी की सभा के बाद भाजपा जहां उत्साहित है, वहीं त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस और मुस्लिम वोटर साइलेंट बना हुआ है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद भी कांग्रेस भी तय नहीं कर सकी है कि वह किसके साथ जाए। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस सेक्युलर छवि वाले प्रत्याशी के साथ जाएगी। जबकि, ब्राह्मण वोट का बंटवारा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें