पसगवां। बरबर जहानीखेड़ा मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया है।
बरबर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी उजैफ और मोहल्ला देवीस्थान निकासी सलीम सोमवार को बाइक से जहानीखेड़ा की ओर जा रहे थे। मकसूदपुर के निकट बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों दोनों को पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। संवाद