फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के बीच इंदिरानगर से दो नेपाली युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से भारतीय व नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब न मिल पाने पर कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

खजुरिया चौकी प्रभारी आदित्य यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल सीमा को जाने वाले रास्ते में इंदिरानगर गांव से एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को आता देखकर उनको रोका। तलाशी में उनके पास से एक लाख 72 हजार पांच सौ रुपये की भारतीय व 11 हजार 650 रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रणवीर सिंह पुत्र भवानी सिंह पुजारा निवासी बैल्लोरी थाना कैलाली व ललित प्रसाद पुत्र शंकर निवासी कैलोरी थाना बिलौरी नेपाल का होना बताया। मुद्रा की बाबत कोई संतुष्ट जवाब न दे पाने पर दोनों को कागजी कार्रवाई करने के बाद बरामद मुद्रा और बाइक समेत कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें