फरधान। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से चोरी की गईं चार बैट्रियां, दो सोलर इन्वर्टर के साथ चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइकें भी बरामद हुईं हैं।
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि गांव रौसा में बनी पानी की टंकी के पास लगे सोलर पैनल से सोलर बैटरी और इनवर्टर चोरी हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोपी मुहीब निवासी कोढईय्या थाना फरधान, दूसरे अभियुक्त कल्लू उर्फ अब्दुल रहमान निवासी बेलवा थाना फरधान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की निशानदेही पर चोरी किया हुई बैटरी, दो इनवर्टर और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। संवाद