फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ग्राम ब्राउन शुगर और एक-एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात करीब 2:40 बजे एडमांटन स्कूल के पास साईं मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में घेराबंदी कर रंगरेजान द्वितीय निवासी संजय उर्फ मक्खन और बाजार प्रथम निवासी राकेश कुमार उर्फ राका को पकड़ा। तलाशी में संजय से 15 ग्राम और राकेश से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दोनों आरोपी अपराधी हैं। संजय के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जबकि राकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से लंबित हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें