फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बीच सड़क पर युवती को बाल पकड़ घसीटा, बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में दो लोगों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
युवक ने बाल पकड़कर युवती को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में बीच सड़क पर एक युवती को बेरहमी से पीटा गया। आरोपी ने बाल पकड़ कर उसकी जूते से पिटाई की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


शनिवार रात एक वीडियो वायरल सामने आया, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर युवती की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वह उसके बाल पकड़ कर लात और चप्पल से पीट रहा है। आसपास कई लोग खड़े थे। कुछ लोग युवती को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आरोपी उस पर जूते बरसाता रहा। 

विज्ञापन

वीडियो से हुई दो आरोपियों की पहचान 

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेकर सीओ सिटी को मामला देखने को कहा था। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी संदीप सिंह के के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों क गठन किया गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दो आरोपियों की पहचान की। 

सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला और मिथुन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों मोहल्ला गंगोत्रीनगर के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें