धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी की। इसे देखकर भड़के हिंदू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। मामले में पुलिस ने वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ईसानगर कस्बा निवासी अरबाज खान और फुरकान ने सोशल मीडिया फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र को एडिट कर विवादित पोस्ट डाली थी। इसे देखकर हिंदू संगठन भड़क उठे और सोमवार को थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
-
आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर तीन का चालान
पलियाकलां। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने करीब तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन लोगों का चालान किया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है और बाकी दो अन्य हैं। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होती है, लेकिन पुलिस द्वारा शांतिभंग की हुई कार्रवाई से भी लोगों में चर्चाएं हो रही हैं। संवाद
इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाई तस्वीर, किया गिरफ्तार
सिंगाही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करने के आरोप में पुलिस ने कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कस्बे के समीर खान ने सीएम योगी की आपत्तिजनक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर डाली थी। पोस्ट का स्क्रीनशॉट ''''''''टीम हिंदुत्व'''''''' नामक एक्स यूजर ने एक्स पर साझा कर दिया। मामला वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी समीर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद