दुधवा में सोलर फेंसिंग लांघकर सड़क पर पहुंचा टस्कर। स्रोत : सोशल मीडिया।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में बुधवार को जंगल सफारी को गए सैलानियों को अद्भुद नजारा देखने को मिला। दुधवा की छोटी पलिया बीट में भ्रमण कर रहे सैलानियों को गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र में एक टस्कर हाथी वहां लगी सोलर फेंसिंग समझदारी के साथ तोड़ते हुए दिखाई दिया। यह दृश्य देख सैलानी और टूरिस्ट गाइड राजू उसकी वीडियो 50 सेकंड तक बनाते रहे। बावजूद इसके वह टस से मस नहीं हुआ। फेंसिंग को तोड़ने के बाद टस्कर सड़क पर आकर खड़ा हो गया। कुछ देर सड़क पर खड़े रहने के बाद टस्कर जंगल की ओर फिर चला गया। सैलानियों और गाइड ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। संवाद
दुधवा में सोलर फेंसिंग लांघकर सड़क पर पहुंचा टस्कर। स्रोत : सोशल मीडिया।