संसारपुर के पास पलटा शराब भरा ट्रक।
- फोटो : LAKHIMPUR
संसारपुर। नेशनल हाईवे 730 पर संसारपुर कस्बे के पूरब में गुरुवार रात शराब से भरा ट्रक पलट गया।
ट्रक ड्राइवर निसार ने बताया कि वह मेरठ से गोंडा शराब लेकर जा रहा था। रात लगभग दो बजे एक पशु के अचानक सामने आ जाने पर उसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गया। दुर्घटना में उसे भी हल्की चोटें आई। सूचना मिलने पर संसारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरी पड़ी शराब की पेटियों की निगरानी कराई। संवाद