फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कराने के लिए हो रहा प्रयास

Mon, 08 Feb 2016 07:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्ता में स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कराने तथा मैगलगंज में ओएनजीसी अस्पताल बनवाने के लिए वे प्रयासरत हैं। यह बात यहां धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

सांसद रेखा वर्मा ने अपने विकास कार्यों के बारे में बताया कि उन्होंने 1.46 करोड़ रुपये के उपकरण विकलांगों को वितरित कराए हैं। मैगलगंज में ओएनजीसी अस्पताल बन रहा है। क्षेत्र में सड़क और सोलर लाइटें लगवाने का काम बड़े पैमाने पर हुआ है। उनका प्रयास है कि कस्ता में स्टील फैक्ट्री का काम शुरू कर दिया दिया जाए। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। पसगवां ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन पर धांधली करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पसगवां में नौ फर्जी ऐसे लोगों के वोट डलवा लिए गए जो बीडीसी ही नहीं हैं। इसके बावजूद चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। उन्होंने कहा उनके पति अरुण वर्मा की धरोहर होने के कारण उन्होंने ब्लाक पसगवां के चुनाव में संघर्ष किया और जनता के सहयोग से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने कहा कि धौरहरा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास व्यापक योजना है उसपर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धौरहरा और पसगवां में केंद्रीय विद्यालय बनवाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाकर डीएम को दिया है लेकिन डीएम द्वारा नहीं भेजा जा रहा है। पसगवां में ट्रॉमा सेंटर बनवाने के लिए प्रस्ताव किया गया है वह भी डीएम के पास पड़ा है। प्रदेश सरकार से सहयोग न मिलने के कारण यह सब कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रेसवार्ता में श्याम किशोर अवस्थी, ओम वर्मा और अखिलेश पैलवी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें