फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, चालक से पूछताछ

Sun, 28 Sep 2025 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खैर से भरी ट्रक, चालक और उसके साथी को पकड़े रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह व वन विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
निघासन (खीरी)। वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह निघासन–पलिया स्टेट हाईवे पर खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। मौके से ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दक्षिण निघासन के रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। बौधिया क्रेशर के पास निघासन–पलिया मार्ग पर खैर की लकड़ी से भरा 14 टायरा ट्रक पकड़ा गया। वन विभाग की जांच में सामने आया कि ट्रक में त्रिपाल से ढकी अवैध रूप से खैर की लकड़ी लदी थी, जो जनपद बरेली के बहेड़ी के लिए जा रही थी।
पकड़े गए ड्राइवर और उसके साथी युवक की पहचान शाकिर निवासी अतरिया और सचिन निवासी पंडित पुरवा, हरगांव जिला सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि लकड़ी कहां से और किसके द्वारा काटी गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें