फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों की खड़ी ट्रॉली से ट्रक टकराया, एक की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा और और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा/खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शनिवार सुबह कांवड़ियों से भरी खड़ी ट्रॉली से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई। कांवड़िये दब गए। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

जिला बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र के गांव गूढ़ से करीब दो सौ कांवड़ियाें का दल धौरहरा क्षेत्र के घाघरा घाट के जालिम नगर पुल से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कांवड़िये ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर दातून आदि कार्य करने के लिए रुके हुए थे। तभी लखीमपुर शहर से आ रहा ट्रक ट्रॉली से टकरा गया।
टक्कर लगने के बाद ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से उस पर सवार कांवड़िया राजेश कुमार पांडे निवासी गूढ़ थाना मोतीपुर बहराइच की मौत हो गई। दिलीप कुमार (28), उमेश (18), लालू वाजपेयी (35), शिवांश तिवारी (20), अनिल कुमार (30), उमेश कुमार (20), अमित कुमार (20) निवासी गण गूढ़, अवधेश (18), अनिल (24) निवासी निमिया गौढ़ी सहित नौ कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांवड़ियों ने किया काफी देर तक हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इससे हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ धौरहरा प्रीतम पाल, खमरिया प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी और धौरहरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घटना की सूचना के बाद एसपी गणेश प्रसाद शाहा और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम भी पहुंचे। एसपी ने घटना की जानकारी ली और कांवड़ियों से बात भी की।
विज्ञापन

घटनास्थल पर खड़ा और और ट्रैक्टर ट्राली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें