केले की तैयार फसल काटता किसान।संवाद
निघासन। गांव सुक्खनपुरवा के किसान रामू वर्मा ने केले के औंधे मुंह गिरे भाव से परेशान होकर अपनी साढ़े छह बीघा में खड़ी तैयार केले की फलदार फसल को काटकर गिरा दिया।
किसान रामू वर्मा ने बताया कि बाजार में केले का भाव मात्र डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। ऐसे में लागत की आधी कीमत भी नहीं निकल पा रही। किसान ने कहा कि अब आने वाले समय को देखते हुए वह खेत को खाली कर उसमें लाही और गन्ने की फसल की बुआई करेंगे। इससे कुछ बेहतर आमदनी की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि अन्य किसानों का कहना है, कि पिछले कुछ वर्षों से केले की खेती में लागत बढ़ने और दाम घटने से मुनाफा लगभग खत्म हो गया है। यदि यही हाल रहा तो इलाके के कई किसान फसल बदलने के लिए मजबूर होंगे।