फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रासलीला देखने आ रही दर्शकों भरी ट्राली पलटी, एक की मौत, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा खीरी। रामवाटिका धाम में रासलीला देखने जार रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार रात पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में रामबट्टी के नाम से प्रसिद्ध रामवाटिका धाम में लक्ष्मण राम नाम महायज्ञ का आयोजन हुआ। उसी में वृंदावन मथुरा के कलाकार रामलीला का आयोजन करते हैं। शनिवार की रात 11 बजे रासलीला के आखिरी दिन पड़ोसी ग्राम पंचायत सुजई कुंडा निवासी पहुना भार्गव अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मेला देखने आ रहे थे। गांव से दूसरा ट्रैक्टर भी साथ में शामिल हो गया। बताया जाता है कि दोनों चालकों ने आगे निकलने की होड़ थी।
धौरहरा मार्ग पर कस्बे से दो किमी दूर सड़क किनारे अचानक गेहूं के खेत में ट्रॉली पलट गई। इसमें सभी सवार नीचे दब गए। हादसे में मोहिनी (5) पुत्री मोती लाल की मौत हो गई। धौरहरा पुलिस ने घायल शिवानी (17) पुत्री दूबर, साहब लाल (13) पुत्र प्रेम लाल, रुबी (8) पुत्री कमलू, सीमा (25) पत्नी बंधु, मनोज (15) पुत्र राजाराम, गीता (16) पुत्री मंगरे, रामकुमार (45) पुत्र रामलाल, दूबर (48) पुत्र देवीदयाल, पूजा (17) पुत्री भरोसे, लक्ष्मी (30) पत्नी श्यामू, सुनीता (17) पुत्री मंगरे, बेचेलाल (20) पुत्र मदन, रामदुलारी (30) पत्नी रामू, पिंकी देवी (20) पत्नी राजाराम, चांदनी (40) पत्नी रामा व सुनीता (23) पत्नी अच्छे लाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पिंकी देवी, चांदनी, सुनीता व रामदुलारी को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। शेष लोगों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। कोतवाल दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें