फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले से भिड़ी मैजिक, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

Wed, 09 Dec 2015 05:52 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर बेलाकलां के पास टाटा मैजिक और ट्रॉले की भिड़ंत में आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम टाटा मैजिक  सवारियां लेकर नौगवां आ रही थी । बेला के पास सामने से आ रहे एक ट्रॉले से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मैजिक के परखचे उड़ गए और  मैजिक में सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ऋषिदेव और एसओ केपी सिंह ने सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया।  जहां चालक प्रहलाद और सवारी कलामुददीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  बुधवार सुबह इलाज के दौरान कलामुददीन की मौत हो गई। थाना निघासन के गांव बनगवां निवासी मोहयुददीन का 21 वर्षीय पुत्र कलामुददीन  लोकनपुरवा में अपने बहनोई इदरीश के घर रहकर रोजाना पलिया जाया करता था, वह वहां कार पेंटर था। बसों के चुनाव में चले जाने के कारण मैजिक से घर आ रहा था। भाई की मौत से उसकी बहन और परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें