फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नन्हें हाथों में तिरंगा, सुरों में वंदे मातरम

Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कजरिया प्राथमिक विधालय में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व जवान । स्र
विज्ञापन
बांकेगंज/लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच शनिवार को जिले के स्कूलों में देशभक्ति के रंग नजर आए। कहीं नन्हें हाथों ने तिरंगा बनाया तो कहीं बच्चों ने रंगोली सजाकर देशप्रेम का संदेश दिया। एसएसबी के कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं और जवानों ने एक सुर में वंदे मातरम का गायन कर माहौल देशभक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलयन विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। बांकेगंज, कालीचरन पुर, जगन्नाथपुर, महराज नगर समेत सभी स्कूलों में बच्चों ने तिरंगे की सजावट के साथ प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने आकर्षक तिरंगा रंगोली बनाई। भाषण, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हुईं। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से तिरंगा बनाकर शिक्षकों की वाहवाही बटोरी। बीईओ राकेश कुमार ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आशुतोष गिरि, मुकेश वर्मा, रीना, संदीप कुमार, सुनील कुमार और प्रेरणा यादव मौजूद रहे।
शहर में 70वीं वाहिनी एसएसबी ने कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में नव भारत पब्लिक स्कूल मह्वागंज में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कराया। एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
विज्ञापन

गौरीफंटा में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 39वीं वाहिनी की एफ समन्वय इकाई ने थारू क्षेत्र के कजरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हुए आयोजन का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रगीत के महत्व के प्रति जागरूक करना था। एसएसबी सहायक कमांडेंट रवि समोता, स्कूल प्रधानाचार्य विजय सिंह, शिक्षक और शिक्षामित्र मौजूद रहे।

कजरिया प्राथमिक विधालय में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व जवान । स्र

कजरिया प्राथमिक विधालय में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व जवान । स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें