कैंडल मार्च निकालकर विमान हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी। संवाद
मोहम्मदी/गोला गोकर्णनाथ। हिंदू युवा वाहिनी ने गुजरात में हुए विमान हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अतुल बाजपेई, मोनिल राठौर, सूरज तिवारी, प्रवीण सिंह चौहान, सौरभ और मनोज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, गोला में शनिवार शाम 4 बजे नगर पालिका परिषद सभागार में प्रार्थना सभा हुई। इसमें मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा ने शांति पाठ किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, सुर्जनलाल वर्मा, विनोद वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अरुण अवस्थी, संजय अवस्थी, श्रवण माहेश्वरी, संदीप अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद