फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के गदनियां एसएसबी मुख्यालय पर संबो​धित करते कमांडेंट। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन वीर जवानों को नमन किया, जिन्होंने देश और प्रदेश की शांति व सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दीं।
विज्ञापन



उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पुलिस महानिदेशक लखनऊ के संदेश को भी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से शहीदों से प्रेरणा लेकर हर चुनौती का डटकर सामना करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम, एएसपी (पश्चिमी) अमित राय, सीओ विवेक तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।

पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास को बताया


पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। यहां कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके बलिदान का स्मरण किया। एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्य परायणता और बलिदान को स्मरण करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक सितंबर, 2024 से 31 अगस्त, 2025 की अवधि के दौरान देश की विभिन्न पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद जवानों के नामों का वाचन किया गया। संवाद

पलिया के गदनियां एसएसबी मुख्यालय पर संबोधित करते कमांडेंट। स्रोत एसएसबी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें