निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना।स्रोत : रेलवे
मैलानी। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने शुक्रवार को नानपारा-नेपालगंज रोड सेक्शन के बाबागंज हाल्ट और नेपालगंज रोड स्टेशनों के बीच 25 हजार वोल्ट एसी क्षमता की नई विद्युतकर्षण रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्टेशनों के बीच 19 किलोमीटर तक 130 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन दौड़ाकर सफल स्पीड ट्रायल किया गया।
रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वाेत्तर परिमंडल ने दूसरे दिन पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सहित निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बाबागंज हॉल्ट स्टेशन पर स्टेशन अपडेशन, पैनल रूम, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड, पॉइंट्स एंड क्रॉसिंग, सिंग्नलिंग व्यवस्था, बैटरी रूम, रिले रूम और प्लेटफॉर्म क्लियरेंस को देखा।
उन्होंने बाबागंज हॉल्ट से नेपालगंज रोड तक मोटर ट्रॉली से समपारों, माइनर ब्रिजों और अन्य संरचनाओं की संरक्षा की जांच की। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना।स्रोत : रेलवे