संपूर्णानगर। नवंबर में अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के आत्महत्या करने के मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पेशी के लिए नोटिस पहुंचा है।
संपूर्णानगर मामले में मृतका की मां को एडीजी विशेष न्यायाधीश की तरफ से समन जारी हुआ है। जिसमें 30 जनवरी को न्यायालय में होने वाली सुनवाई में उपस्थित होने को कहा गया है। थाना प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर, पिता जाहिद नूर समेत भाई शोएब व साहिल पर विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है।
अब मामले में सुनवाई शुरू हो रही है। स्पीड ट्रायल शुरू होने के बाद अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। आगामी फाइल 30 जनवरी 2024 को सुनवाई लगी है। ऐसे में इस तिथि पर न्यायालय में पेश होने के लिए कोर्ट की तरफ से सूचना आई है।