गोला गोकर्णनाथ। उज्जैन में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक विकास चौराहा स्थित गोविंद वर्मा के आवास पर हुई।
युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह वर्मा, डॉ. रविंद्र नाथ, जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश की मौजूदगी में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने घटना की निंदा की और आक्रोश जताया। तानाशाही पूर्ण घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री से की। इस मौके पर खन्ना बाबू कनौजिया, अशोक कुमार, रामनरेश वर्मा, राजेश वर्मा, सचिन वर्मा, अमन कनौजिया, मुकेश वर्मा, योगेंद्र वर्मा, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद