फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर पेड़ गिरने से खंभा छप्पर पर गिरा

Wed, 10 Jun 2015 12:08 AM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के झन्नापार मोहल्ले में यूक्लेटिप्स का पेड़  तार पर गिरने से बिजली का खंभा एक व्यक्ति के छप्पर पर गिर गया। खंभा गिरने के दौरान छप्पर के पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। इससे छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के झन्नापार निवासी रमेश के छप्पर के पास बिजली का खंभा लगा हुआ है। आरोप है कि सोमवार शाम उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने भारी भरकम यूकेलिप्टस का पेड़  काटकर तारों पर गिरा दिया। इससे खंभे पर वजन पड़ा और वह उसके छप्पर पर गिर गया। गनीमत रही कि बच्चे बाहर खेल रहे थे और भाग कर बच गए। इस दौरान  भगदड़ मच गई। रमेश घर पर नहीं था जब  आया तब उसने इसकी शिकायत पेड़ काटने वाले से की लेकिन आरोप है कि वह  इससे  आग बबूला हो गया और गाली गलौज  के साथ मारने दौड़ पड़ा। पीड़ित रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें