फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छाउछ में लगा ट्रांसफार्मर फुंका, बाधित रही शहर की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार की रात छाउछ में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अधिकारियों की मानें तो ट्रांसफार्मर नया आने और लगने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। शहरवासियों को परेशानी न हो इसके लिए रोस्टर के अनुसार आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

छाउछ विद्युत उपकेंद्र पर बीती रात अचानक 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से टाउन फीडर नंबर एक के मोहल्ला राजगढ़, रामनगर, बुद्ध विहार, शिवकॉलोनी, गोटैय्याबाग, देवकली रोड सहित शहर के आधे मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। कई घंटे बिजली आपूर्ति शुरू न होने की वजह से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
उधर, ट्रांसफार्मर को सही करने के लिए घंटों तक कर्मचारी लगे रहे, लेकिन सही नहीं हो सका। मामले की जानकारी होने के बाद विद्युत निगम के बड़े अधिकारियों की भी नींद उड़ गई। आनन फानन ट्रांसफार्मर को बदलवाने की कवायद शुरू हुई। हालांकि ट्रांसफार्मर कहां से आएगा और कब तक बदला जाएगा इसको लेकर दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन

एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि छाउछ में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए पत्राचार किया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद नया ट्रांसफार्मर आएगा। जब तक ट्रांसफार्मर लग नहीं जाता है तब तक अलग-अलग फीडरों में रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति दी जाएगी।

बिजली आने पर पानी की कर लें व्यवस्था
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान कटौती होने से पहले ही शहरवासी जरूरत के सभी इंतजाम पूरे कर लें। पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें, ताकी उन्हें परेशानी न हो। दो से तीन दिन के भीतर व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएंगी।

लोड अधिक होने की वजह से काटी गई डॉक्टरों के आवास की लाइट
धौरहरा। कस्बे की सीएसची में बिजली आपूर्ति को लेकर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बीते दिन लोड अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। कई दिन तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सीएचसी का कार्य बाधित होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने अधिकारियों को पत्र लिखते हुए ट्रांसफार्मर सही कराने की बात कही थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगा दिया था, वहीं लोड अधिक होने की वजह से डॉक्टरों के आवासों की लाइन काट दी थी। जेई एसके गुप्ता ने बताया कि धौरहरा हॉस्पिटल में पांच किलोवॉट का कनेक्शन से सभी आवासों में हीटर, इंडेक्शन आदि चलाए जा रहे हैं, इसी वजह से ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लोड बढ़वाने को कहा गया है। लोड बढ़ने पर बड़ा ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें