कॉलेज के निकट कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाने से परेशान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कसबे में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत नई लाइन बिछाई गई है। प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर 16 कनेक्शनों का लोड होना चाहिए, लेकिन जेपी कन्या इंटर कॉलेज के समीप लगे ट्रांसफार्मर पर 56 कनेक्शन कर दिए जाने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है। परेशान उपभोक्ताओं ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से तमाम शिकायतें कीं, परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। अब लाइनमैन भी हीला हवाली करता है। गांव के अनुज कुमार विश्वकर्मा, जेपी भार्गव, विजयपाल राठौर, अशोक भार्गव, ओमप्रकाश, पुत्तूलाल, कल्लू, जगदीश प्रसाद आदि उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर पर लोड कम कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
छह दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर, रोष
अजान। गांव में छह दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया, जो अभी तक नहीं बदला गया है। उपभोक्ता सुरेंद्र्र जायसवाल, रामसनेही, श्रीकृष्ण वर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश, इबरार, रामरतन वर्मा, राजेश जायसवाल आदि ने आरोप लगाया है कि बोर्ड परीक्षा में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ट्रांसफार्मर जल्द ही नहीं बदला गया तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र्र का घेराव कर आंदोलन करेंगे। बताते हैं कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ग्रामीण अंचल में शाम आठ बजे से रात 11 बजे तक और सुबह पांच बजे से सात बजे तक निर्वाध विद्युतापूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है। छह दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को विभागीय अधिकारियों ने अभी तक बदलवाने की जरूरत नहीं समझी। जिससे उपभोक्ताओं में रोष है वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। एसडीओ मुकेश कुमार ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युतापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन उपभोक्ताओं को दिया है।