फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा के बीच एक जुलाई से नहीं चलेंगी ट्रेनें

Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
मैलानी।
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमान परिवर्तन के काम के लिए बहराइच-गोंडा रेलखंड का ब्लाक एक जुलाई से लिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मीटर गेज खंड का अमान परिवर्तन होना है। इसके लिए एक जुलाई से अगली सूचना तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इस प्रकार अब मैलानी से गोंडा तक ट्रेनें एक जुलाई से नहीं जा सकेंगी। बड़ी लाइन बनने के बाद ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा। बहराइच-गोंडा रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने से यहां रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है इसे लेकर वेंडर अभी से परेशान हो उठे हैं, क्योंकि पीलीभीत-बरेली और सीतापुर-ऐशबाग रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से ही बंद है, इससे वेंडरों की आमदनी कई गुना कम हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें