फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से यात्री ले सकेंगे टिकट

Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
rail - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड से यात्री ले सकेंगे टिकट
विज्ञापन

- स्टेशन पर लगीं दो ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन
- बुकिंग काउंटर से बनवाना होगा स्मार्ट कार्ड 
यात्रियों को लखीमपुर स्टेशन पर अब टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यात्री टिकट काउंटर से स्मार्ट बनवाकर एटीवीएम से अपना एवं प्लेटफार्म टिकट के साथ साथ एमएसटी तक निकाल सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने प्लेटफार्म पर दो मशीनें लगवाई हैं। जिन्हें बुधवार से शुरू कर दिया गया।
यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए रेलवे ने बुधवार को लखीमपुर स्टेशन पर दो ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगवा दी हैं। यात्रियों को अब बुकिंग काउंटर पर लाइन में लगकर टिकट लेने के लिए मारामारी नही करनी पड़ेगी। यात्री इस मशीन से आसानी से अपना टिकट निकाल सकेंगे। इस संबंध में टीएस ओएन सिंह ने बताया कि मशीन से टिकट लेने के लिए यात्रियों को टिकट विंडों से स्मार्ट कार्ड बनवाना पड़ेगा। स्मार्ट कार्ड की फीस पचास रुपये है। इसके बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार 20 रुपये से लेकर 100 और पांच सौ रुपये तक का रिचार्ज करवा सकेंगे। हर रिचार्ज पर पांच प्रतिशत का बोनस मिलेगा। सौ रुपये के रिचार्ज पर 105 रुपये मिलेंगे। इस कार्ड से यात्री टिकट के साथ-साथ एमएसटी और प्लेटफार्म टिकट भी निकाल सकेंगे। कार्ड में बैलेंस की जानकारी मशीन से हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार एमएसटी काउंटर से ही बनवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐसे मिलेगा टिकट
टीएस ओएन सिंह ने बताया कि यात्रियों को अपना स्मार्ट कार्ड मशीन के कार्ड बॉक्स में लगाना होगा, इसके बाद मशीन की डिस्प्ले पर 150 किलो मीटर की दूरी तक के स्टेशन के नाम आ जाएंगे। यात्रियों को अपने गंतव्य स्टेशन को टच करना होगा। इसके बाद डिस्प्ले पर एकल, बच्चे सहित एमएसटी और प्लेटफार्म टिकट के आप्शन का चुनाव करना होगा। इसके बाद प्रिंट का चुनाव करते ही टिकट का प्रिंट निकल आएगा।

एक साल होगी कार्ड की वैधता
ओएन सिंह ने बताया कि कार्ड की वैधता रिचार्ज कराने वाले दिन से एक साल तक होगी। एक माह के अंदर कार्ड वापसी करने पर 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें