फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलपथ पर गिट्टी डालने के कार्य से थम गईं ट्रेनें

Wed, 29 Apr 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-डालीगंज रेलमार्ग के मैलानी-बांकेगंज सेक्शन में रेलपथ पर बैलास्ट (गिट्टी) गिराने के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हाल ही में एफआरएम मशीन से इस सेक्शन में रेलपथ के किनारे पड़े पत्थरों की सफाई की गई थी। यह मशीन गिट्टी में जमा मिट्टी, गंदगी और धूल को साफ करती है, जिससे पानी का बहाव सुचारु रहता है और ट्रैक मजबूत बना रहता है। सफाई के बाद रेलपथ के किनारे बैलास्ट डालने का काम किया गया, जिसके लिए ब्लॉक लिया गया।
इसके चलते ट्रेन नंबर 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर को एक घंटा पुनर्निर्धारित किया गया, लेकिन यह करीब सवा दो घंटे की देरी से अपराह्न सवा दो बजे मैलानी से रवाना हुई। ट्रेन नंबर 55086 गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर भी दो घंटे देरी से मैलानी से पीलीभीत के लिए रवाना हुई। ट्रेन नंबर 55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर करीब दो घंटे देरी से अपराह्न सवा तीन बजे मैलानी पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें