फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हथियार कैसे चलाते हैं, दिया प्रशिक्षण

Wed, 11 Jun 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया क इंडियन एकेडमी में ह​थियार चलाने की पोजीशन का अभ्यास करते कैडेट्स। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में 26 बटालियन एनसीसी की तरफ से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके सातवें दिन कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सुबह कैडेट्स के लिए हथियार चलाने की पोजीशन व वैपन ट्रेनिंग की परीक्षा आयोजित की गई। साथ ही लिखित परीक्षा कराकर उन्हें ओएमआर शीट भरने के लिए प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

यूनिसेफ की बिजुआ ब्लाॅक की ब्लाॅक मोबिलाईजेशन कोआर्डिनेटर लक्ष्मी भारती ने यूनिसेफ के बारे में बताया और कहा कि कैडेट्स को बच्चों के अधिकार, उनकी रक्षा, बच्चों की क्षमता को विकसित करना, समग्र कल्याण में सुधार और आपातकालीन सहायता के बारे में जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन

टेंट पिचिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी गतिविधियां कर्नल चित्रसेन की देखरेख में की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें