पलिया क इंडियन एकेडमी में हथियार चलाने की पोजीशन का अभ्यास करते कैडेट्स। स्रोत आयोजक
पलियाकलां। दि इंडियन एकेडमी स्कूल में 26 बटालियन एनसीसी की तरफ से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके सातवें दिन कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सुबह कैडेट्स के लिए हथियार चलाने की पोजीशन व वैपन ट्रेनिंग की परीक्षा आयोजित की गई। साथ ही लिखित परीक्षा कराकर उन्हें ओएमआर शीट भरने के लिए प्रशिक्षित किया।
यूनिसेफ की बिजुआ ब्लाॅक की ब्लाॅक मोबिलाईजेशन कोआर्डिनेटर लक्ष्मी भारती ने यूनिसेफ के बारे में बताया और कहा कि कैडेट्स को बच्चों के अधिकार, उनकी रक्षा, बच्चों की क्षमता को विकसित करना, समग्र कल्याण में सुधार और आपातकालीन सहायता के बारे में जागरूक रहना चाहिए।
टेंट पिचिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी गतिविधियां कर्नल चित्रसेन की देखरेख में की गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद