फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों का कार्य बहिष्कार शुरू

Wed, 14 Oct 2015 10:20 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक नियुक्ति न मिलने से नाराज ब्लाक बांकेगंज के परिषदीय स्कूलों में तैनात 231 प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कार्य बहिष्कार के बाद प्राथमिक स्कूलों में तैनात अधिकतर प्रशिक्षु अपनी मांगें नहीं माने जाने के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

बांकेगंज के प्राथमिक स्कूलों में तैनात प्रशिक्षुओं ने सोमवार से ही कार्य बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था, लेकिन दो दिन की छुट्टी होने के कारण अपने निर्णय पर अडिग प्रशिक्षुओं ने बुधवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को स्कूल खुलने पर ब्लाक के प्राथमिक स्कूलों में इन शिक्षकों की कमी रही। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे परिषदीय स्कूलों में इन प्रशिक्षुओं के कार्य बहिष्कार के चलते पठन-पाठन कार्य प्रभावित रहा। अपनी मांगों को लेकर बांकेगंज से इलाहाबाद रवाना हुए प्रशिक्षुओं विपनेंद्र सिंह, संजय सारस्वत, सुशील पांडे, सूर्यप्रकाश भारती, रमेश प्रजापति, नीरज वर्मा, डीएस राना, गोपाल चंद्रा आदि ने बताया कि बुधवार से तब तक कार्य बहिष्कार करेंगे, जब तक उनकी मौलिक नियुक्ति, बकाया वेतन आदि का आदेश जारी नहीं हो जाता। कहा कि आंदोलन में शामिल सभी प्रशिक्षु इलाहाबाद में शिक्षा निदेशालय में सचिव दफ्तर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
पलियाकलां। बीआरसी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर  प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बीडीओ को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय पर प्रथम बैच के सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने एकत्र होकर धरना दिया तथा कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने चेतावनी दी कि अगर मौलिक नियुक्ति न मिली तो कार्य बहिष्कार लगातार चलता रहेगा। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें कौशल प्रजापति, अमित त्रिवेदी, मंजुला, विपिन गुप्ता, ताहिर अली, रवि गुप्ता, दिलीप, सतेंद्र मिश्रा, बलविंदर कौर, रुचि मिश्रा, शुमि सहगल, कुशुमा तिवारी, जया प्रदा, आरती गुप्ता, अनिल शुक्ला, विकास पराशर, पंकज सिंह, नैंसी कपूर, रमा मिश्रा, दिव्या कुलश्रेष्ठ सहित तमाम प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें