फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर जाने के लिए रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। बुधवार को ओवरब्रिज से पहले यातायात की दृष्टि से बनने वाले डेढ़ किमी लंबे डायवर्जन मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक अरविंद गिरी ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

गोला से लखीमपुर रोड के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का सर्वाधिक लोड है। जब ट्रेन गुजारने के लिए क्रॉसिंग बंद की जाती है तो थोड़ी ही देर में दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, पहले क्रॉसिंग के दोनों ओर 700 मीटर डायवर्जन मार्ग बनाया जाएगा, ताकि ओवरब्रिज बनते समय यातायात बाधित न हो। निर्माण कंपनी के अधिकारी ने बताया कि 12 मीटर चौड़ा और 124 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने का काम दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। इस मौके पर जोगिंदर साहनी, कौशल जायसवाल, विजय प्रकाश मिश्र समेत निर्माण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें