फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन मार्ग से आवागमन बंद, भीरा मार्ग से निकाले गए मालवाहक वाहन

विज्ञापन
पलिया-निघासन मार्ग पर वाहनों को निकालने के लिए होता कार्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां। सुहेली नदी का पानी आ जाने से निघासन मार्ग के रपटा पुल पर हालात खराब हो गए हैं। बीते दो दिनों से इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। बसों को भी इस मार्ग से नहीं निकलने दिया जा रहा है। कुछ समय पूर्व तक पलिया-भीरा मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद था।

पलिया-निघासन मार्ग को बड़े वाहनों के निकलने के लिए तैयार किया जा रहा है। जेसीबी मशीन समेत अन्य उपकरणों के जरिये रास्ते को तैयार किया जा रहा है। हालांकि छोटे वाहनों का संचालन पुल के ऊपर से लगातार जारी है। रास्ता खराब होने से जाम की स्थिति बनी है। बेलाकलां से रपटा पुल तक घंटों लंबा जाम रहता है। धीमी गति से पुल से वाहनों का आवागमन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निघासन मार्ग पर आवागमन बंद होने के बाद प्रशासन ने पलिया-भीरा मार्ग से भी जरूरी सामानों से भरे मालवाहक वाहनों को पलिया आने दिया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि जरूरी सामान को आने के लिए जरूरी होने पर ही निकाला जा रहा है। बाकी निघासन मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें