गोला-लखीमपुर हाईवे की रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन शुरू कराने की तैयारी करते कार्यदाई संस्था के लोग
गोला गोकर्णनाथ। गोला-लखीमपुर हाईवे की रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर स्टील के गर्डर डाले जाने के बाद रविवार रात 12 बजे से हाईवे पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
करीब चार वर्ष से गोला लखीमपुर हाईवे का निर्माण चल रहा है, लेकिन अभी आवागमन रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। लखीमपुर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर गर्डर डालने के लिए 29 अक्तूबर से 16 नवंबर तक ब्लॉक लिया गया था। कार्य पूर्ण न होने से एक सप्ताह का समय और बढ़ाया गया। गर्डन डालने का काम पूर्ण होने के साथ 26 दिन बाद हाईवे पर आवागमन सुचार होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार रात से आवागमन शुरू हो जाएगा।